Navratri kab hai 2025 । कितने दिन की है 9 या 10 - शारदीय नवरात्रि 2025 in hindi

Navratri 2025



22 सितंबर 2025 इस बार 9 या 10 कितने दिनों की नवरात्रि 
जाने अष्टमी नवमी सही तिथि।



प्रिय पाठकों, हमारी वेबसाइट ‘ब्लिसफुल भक्ति हिन्दी’ में आपका स्वागत है। यहाँ हम आपके लिए लेकर आते हैं हिन्दू धर्म आधारित चिंतन, आध्यात्म, पूजन पद्धति, मंत्रों की जानकारी, ग्रंथ, स्तुति भजन, धार्मिक कथाएँ एवं अन्य रोचक जानकारियाँ। यदि आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिए ‘जय माता दी’। हमारे फेसबुक पेज को भी जरूर लाइक करें।


आज हम इस ब्लॉग में आपको बताएंगे साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कितने दिनों की होंगी? 9 या 10 अष्टमी नवमी कब है?
 
कलश स्थापना, शुभ मुहूर्त और नवरात्रि व्रत की संपूर्ण व्रत तिथियों के बारे में। 

हेलो फ्रेंड्स, स्वागत है आपका आपके अपने ब्लॉग ब्लिसफुल भक्ति हिंदी में। 

पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होती है और दशमी को विसर्जन किया जाता है। साल 2025 में शारदी नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहा है। कई बार तिथियों के उतार-चढ़ाव के कारण नवरात्रि कम या ज्यादा हो सकती हैं। शास्त्रों में बढ़ी हुई नवरात्रि शुभ मानी जाती हैं। आइए जानते हैं इस बार साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कितने दिनों की है?

अष्टमी, नवमी, दशहरा कब है? कलश स्थापना, शुभ मुहूर्त और नवरात्रि व्रत की संपूर्ण तिथियां क्या हैं? 
शारदीय नवरात्रि कितने दिनों की होंगी? 

इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर से हो रहा है और इसका समापन 2 अक्टूबर को विजय दशमी, दशहरे और दुर्गा विसर्जन के साथ किया जाएगा। इस तरह इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिनों की होंगी। 
पंचांग के अनुसार इस साल 24 और 25 दोनों दिन तृतीया तिथि रहने वाली है। जिसकी वजह से इस साल की नवरात्रि 10 दिनों तक चलने वाली है। 

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2025 


प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 22 सितंबर प्रातः काल 1 बजकर 23 मिनट 
प्रतिपदा तिथि समाप्त - 23 सितंबर प्रातः काल 2 बजकर 55 मिनट 
घट स्थापना मुहूर्त - 22 सितंबर प्रातः काल 6 बजकर 9 मिनट से प्रातः काल 8 बजकर 6 मिनट तक 
अभिजीत मुहूर्त - 22 सितंबर प्रातः काल 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर, 38 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि संपूर्ण तिथियां 2025 

22 सितंबर प्रतिपदा तिथि घट स्थापना मां शैलपुत्री 
23 सितंबर द्वितीया तिथि मां ब्रह्मचारिणी 
24 सितंबर तृतीया मां चंद्रघंटा 
25 सितंबर तृतीया मां चंद्रघंटा 
26 सितंबर चतुर्थी मां कुषमांडा 
27 सितंबर पंचमी मां स्कंद माता 
28 सितंबर षष्ठी मां कात्यायनी 
29 सितंबर सप्तमी मां काल रात्रि 
30 सितंबर अष्टमी महाष्टमी दुर्गा महागौरी कन्या पूजन 
1 अक्टूबर नवमी महानवमी मां सिद्धि रात्रि कन्या पूजन, 
2 अक्टूबर, विजय दशमी, दशहरा, नवरात्रि व्रत का पारण और दुर्गा विसर्जन। 

प्रिय पाठकों, हम यह आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट अवश्य अच्छा लगा होगा। आपके जो भी विचार हैं उन्हें आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। आपके हर विचार का हम सहृदय से स्वागत करते हैं। यदि आपको हमारा यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे अवश्य शे
यर करें। आप हमारे फेसबुक से भी जुड़ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments